अपहरण के बाद हुई थी 14 वर्षीय छात्रा की हत्या, पुलिस को मिले अहम सुराग

इंदौर कानून व्यवस्था क्राइम फ्लैश न्यूज ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश सामाजिक समाचार

लोकतंत्र उद्धघोष: पंडित श्याम जोशी इंदौर -शहर के समीप मांगलिया थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले 14 वर्षीय अज्ञात किशोरी का शव मिला था। उसकी शिनाख्त हो गई है। वह कोचिंग क्लास के लिए निकली थी। पुलिस के मुताबिक पत्थर से मारकर उसकी हत्या की गई थी और शव को मांगलिया में पनी के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने लड़की के शव के फोटो सोशल मीडिया पर डाले थे। इसके बाद पता चला कि पीथमपुर के सेक्टर 1 की रहने वाली लड़की दिन से लापता है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सातवीं की छात्रा थी नेहा
एडिशनल डीसीपी शशिकांत कनकने बताया कि लड़की की पहचान नेहा जाटव के रूप में हुई है। वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी। वह की 22 मार्च को घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। शाम 6:00 बजे तक वह अपने घर वापस नहीं आई तो कोचिंग में पता किया गया। वहां से परिजनों को बताया गया कि 22 मार्च को वह कोचिंग ही नहीं पहुंची थी। 23 मार्च को परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाई। नेहा मोबाइल नहीं रखती थी।

माता-पिता की कॉल डिटेल निकाल रही पुलिस
पुलिस का दावा है कि इस हत्या में जो भी आरोपी है, उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लड़की की पत्थर से हत्या करने के बाद शव फेंका गया था। चूंकि अपहरण के बाद हत्या होने का मामला है, इसलिए माता-पिता के मोबाइल कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *