सुनील जैन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत नई नियुक्तियां की है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को हाथ जोड़ा अभियान का छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रमोद तिवारी को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई। अरुण यादव को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस पर चुटकी ली है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रज्ञ बोले कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान पर चुटकी ली है। मिश्रा ने कहा कि उन्होंने हाथ जोड़ो अभियान पहले से शुरू कर दिया है। कमलनाथ ने विधानसभा से हाथ जोड़ लिए थे। नेताप्रतिपक्ष ने कमलनाथ गुट के विधायकों से जोड़ लिए और उन विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष से जोड़ लिए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के भाषण से हाथ जोड़ लिए थे। अब यह सब कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से हाथ जोड़ लिए। 2023 आ रहा है। इसमें जनता कांग्रेस से हाथ जोड़ लेंगी। अरुण यादव ने कमलनाथ और मध्य प्रदेश कांग्रेस से हाथ जोड़ लिए है। यह स्थिति इनके हाथ जोड़ो अभियान की है। बता दें कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। यह दो महीने तक चलेगा। इस दौरन कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर जाएंगे और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में लोगों को बताएंगे। इसमें पैदल यात्राएं निकाली जाएंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इनकी मॉनीटिरंग के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।