बदनावर। प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव गुरुवार को बदनावर क्षेत्र के दौरे पर रहें। इस दौरान मंत्री दत्तीगांव गांव भाटखरेली पहुंचें। जहां पर बैराज निर्माण का भूमिपूजन किया।
भाटखरेली में जल संसाधन विभाग के द्वारा स्वीकृत करीब 3 करोड़ 53 लाख 58 हजार की लागत के बैराज का निर्माण होगा। जिसका दत्तीगांव ने गेती चलाकर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
इस मौके पर मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि बैराज बनने से भूमिजल स्तर बढ़ने लगेगा। इससे किसानों को फायदा होगा। बैराज निर्माण से आस-पास के गांव में सिंचाई का रकबा तो बढ़ेगा ही जल संकट से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सात बेराजो का निमार्ण होने जा रहा है। इन जल संरचनाओं के बनने के बाद सैकड़ों हेक्टेयर भूमि में सिंचाई हो सकेगी। इसका लाभ किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है। जिसका लाभ गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाएं, यह जिम्मेदारी हमारी है।
इस दौरान कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, जनपद सदस्य नितिन सावंत, एसडीएम वीरेंद्र कटारे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तंवर, विजय सिंह पंवार, कुलदीप जाट, दुलेसिंह कीर, श्रवण दांगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।