आलोट-(विनय निगम) सोमवार को शिव पुराण कथा के प्रथम दिन बद्री विशाल मंदिर जगदेव गंज से भव्य कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पोरवाल धर्मशाला आलोट पहुंची यात्रा में महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर बड़ी संख्या में हिस्सा लिया यात्रा में सु मधुर बैंड द्वारा मधुर भजनों की धुन पर महिलाएं गरबा रास करती हुई शोभायात्रा में सम्मिलित हुई तत्पश्चात शोभा यात्रा कथा पंडाल में कथा के रूप में परिवर्तित हुई आज की पूजा का लाभ कैलाश जी पोरवाल महादेव बेकरी परिवार द्वारा लिया गया शोभायात्रा में जांगड़ा पोरवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश जी गुप्ता आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील जी मादलिया संयोजक अमित जी चौधरी अनिल बालाजी राकेश पोरवाल मामा सतीश गुप्ता नीलेश सेठिया रवि सेठिया सहित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक बंटी जैन अनिल भरावा संजय माली राकेश बैरागी भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना आदि शोभायात्रा में सम्मिलित हुए

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।