ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अटावदा ने मनाया जल महोत्सव

इंदौर मध्य प्रदेश शिक्षा

देपालपुर। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अटावदा द्वारा आज सुजलाम जल महोत्सव अंर्तगत जलागम (कलश यात्रा) कार्यक्रम जो की 26 दिसम्बर 2022 को उज्जैन में आयोजिय होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत देवपाल नदी पर स्थित शिव मंदिर अगराडी पर नारियल का अर्पण किया और नदी पर पूजन किया और नारियल को नदी में विसर्जित किया। तथा जल देवता से प्रार्थना की गई। उज्जैन में आयोजित होने वाले सुजलाम जल महोत्सव में आमंत्रित किया गया कार्यक्रम में प्रदेश की लघु छोटी नदियों के समागम कार्यक्रम हेतु ग्रामीण जनों के माध्यम लोगो को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मेंटर भूरालाल छाड़िया, हरिओम दुबे, राधा दुबे एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे। यह जानकारी विकासखण्ड समन्वयक देपालपुर सुरेशचंद्र यादव ने दी।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *