जबरेश्वर सेना द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न

इंदौर धर्म कर्म फेस्टिवल मध्य प्रदेश

जय जबरेश्वर सॉन्ग लांच हुआ एवं पत्रकारों को सनातनी वैदिक घड़ी बांटी गई

जबरेश्वर सेना संरक्षक राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में देपालपुर तहसील के पत्रकारों के बीच दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर जबरेश्वर सेना संगठन के कार्यकर्ता संदीप जाटव द्वारा जय जबरेश्वर सॉन्ग लांच किया एवं सनातनी वैदिक घड़ी पत्रकारों को बांटी गई। जबरेश्वर सेना संरक्षक राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जिस प्रकार से सामान्य घड़ी में एक से लगाकर 12 तक गिनती होती है उसी प्रकार वैदिक घड़ी में 12 के स्थान पर आदित्या:, 1 के स्थान पर ब्रह्म, 2 के स्थान पर अश्विनौ, 3 के स्थान पर त्रिगुणा:, 4 के स्थान पर चतुर्वेदा:, 5 के स्थान पर पञ्चप्राणाः, 6 के स्थान पर षड्रसा:, 7 के स्थान पर सप्तर्षय:, 8 के स्थान पर अष्टसिद्धय:, 9 के स्थान पर नवद्रव्याणि, 10 के स्थान पर दशदिश:, 11 के स्थान पर रुद्रा: लिखा हुआ है।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *