जेपी नड्डा ने किया भाजपा के हाईटेक मुख्यालय का भूमि पूजन, वीडी शर्मा, शिवराज समेत वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

निर्माण फ्लैश न्यूज ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल मध्य प्रदेश शासन - प्रशासन

लोकतंत्र उद्धघोष: भारत जोशी भोपाल  – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा एक दिवसीय दौरे के लिए भोपाल पहुंचे। दोपहर करीब 2 बजे वे प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश मुख्यालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन में शामिल हुए।
नड्डा के साथ उनकी पत्नी भी पूजन में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य संधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता पूजन स्थल पर उपस्थित रहे। आचार्यों ने विधि-विधान के साथ भूमिपूजन करवाया। पूजन-आरती के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भूमि स्थल पर गैंती, फावड़ा लगाकर श्रमदान किया।

51% से ज्यादा वोट से हम MP में सरकार बनाएंगे : नड्डा
इससे पहले भोपाल पहुंचने के बाद जेपी नड्डा ने स्वागत समारोह में प्रत्येक बूथ पर 51 % वोट शेयर के साथ “अबकी बार 200 पार” के संकल्प को पूरा करने की बात कही। वहीं नड्डा ने राजधानी में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनी। स्वागत समारोह में जेपी नड्‌डा ने कहा, राजा भोज की नगरी में आना मेरा सौभाग्य है। यहां जिस तरह मेरा स्वागत हुआ और जो उत्साह मैंने देखा। यह उत्साह आने वाले समय का संदेश दे रहा है। उन्‍होंने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 में हमें प्रत्येक बूथ पर 51 % वोट शेयर के साथ “अबकी बार 200 पार” के संकल्प को पूरा करना है। मुझे विश्वास है कि जिस उत्साह से आपने मेरा स्वागत किया है इसी उत्साह से जीत के संकल्प को भी पूरा करेंगे। हमें हर समाज को साथ लेकर देश और प्रदेश को आगे ले जाने का काम करना है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने पर बधाई देते हुए कहा कि, यह योजना से बहनों के स्वाभिमान की दिशा में मील का पथ्थर साबित होगा। उन्हांने कहा कि पहले लाड़ली लक्ष्मी और अब लाड़ली बहना योजना बनाकर यह साबित होता है कि किस प्रकार से महिलाओं को सशक्त बनाने और हर समाज को ताकत देने के लिए हमारे कार्यक्रम लक्षित होते हैं। युद्ध के नगाड़े बज गए हैं : शिवराज
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी भोपाल पधारे हैं, प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से उनका स्वागत करता हूं। आज पूर्वोत्तर में हर जगह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है और कमल खिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *