नए वर्ष के पहले दिन मंदिरों में लगा भक्तों का ताता लोगों ने दी एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं

आलोट धर्म कर्म

आलोट-  रविवार को 2023 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई शनिवार को लोगों ने 2022 को अलविदा कहा और रविवार को 2023 का भव्य स्वागत किया सुबह से ही आमजन एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए तो भक्त लोग मंदिरों में पहुंचकर भगवान की पूजा आराधना कर पूरा वर्ष सुख शांति और समृद्धि के साथ निकले इसकी कामना करी श्रीअनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था जो दिन भर अनवरत चलता रहा 2023 वर्ष की शुरुआत में ही ठंड ने अपना असर दिखाया और लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लदे हुए दिखाई दिए तो वहीं शाम होते ही लोग अलाव के सहारे नए वर्ष का स्वागत करते हुए दिखाई दिए 2023 का पहला दिन नगर में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *