सदाशिव यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
देपालपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 26 जनवरी से प्रारंभ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में बुलाई गई बैठक में एनएसयूआई किसान कांग्रेस बाल कांग्रेश कांग्रेस कमेटी के देपालपुर बेटमा हातोद गौतमपुरा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक में जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि पार्टी हमारी मां है इसकी इज्जत हमारी इज्जत है पार्टी का कार्य समर्पित भाव से करें आगामी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता के घर जाकर राहुल गांधी की यात्रा के उद्देश्य
महंगाई बेरोजगारी किसान की दयनीय स्थिति को जनता के बीच जाए और बताएं।
इस अवसर पर विधायक विशाल पटेल ने कहा कि समय रहते मतदाता सूची मैं सुधार एवं युवक कांग्रेस बाल कांग्रेश किसान कांग्रेश व कांग्रेश के ब्लॉक पदाधिकारियों की घोषणा करने का कहा।
इस अवसर पर ठाकुर सरदार सिंह लड्डू यादव करामत खान राजीव यादव मोहन चौधरी सतीश पटेल कुलदीप बिरजू जादौन शिवम कौशिक बद्रीलाल जी गहलोत राजेश बड़वा या मोहन चौधरी मेहरबान सिंह पिचोलिया आदि सैकड़ों पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।