प्रवासी भारतीयो के 56 दुकान आगमन के पहले डी.सी.पी. जोन- 3 श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा सुरक्षा जायजा लिया गया।

सामाजिक समाचार


पंडित श्याम जोशी
डीसीपी जोन 3 धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, थाना प्रभारी थाना तुकोगंज कमलेश शर्मा एवं टीम द्वारा 56 दुकान पर प्रवासी भारतीयों के आगमन पर उनकी सुरक्षा की दृष्टि से 56 दुकान का भ्रमण किया, व्यापारियों से चर्चा की साथ ही दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए। बारीक से बारीक बातों पर ध्यान रखने हेतु निर्देश दिया गया।
दोनो पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से यह भी आग्रह किया की
यह हमारे लिए गर्व का विषय हैं की
इस शहर में इतनी बडी तादाद में प्रवासी भारतीयों का आगमन हो रहा है
ऐसे में हम सब का भी फर्ज और कर्तव्य है की
हम उनके मान सम्मान और खातिरदारी में किसी भी प्रकार कमी ना रहने दें….

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *