भाजपा के बूथ सेक्टरों की बैठक हुई संपन्न।

फ्लैश न्यूज मध्य प्रदेश राजनीति

घट्टिया (दिपांशु जैन) भारतीय जनता पार्टी मंडल घट्टिया के शक्ति केंद्र सेक्टरों की बूथ स्तरीय बैठक शुक्रवार को झीतरखेड़ी के समीप श्री डुण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। भाजपा मण्डल महामंत्री हरीसिंह चौहान की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई। जिसमें चारों बूथ के नगर अध्यक्षगण भी उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी से संबंधित और आगामी आने वाले चुनावों के साथ अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुए बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए हर एक मतदान केंद्र पर मतदान टोलियों की बैठक करना आवश्यक है। जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सकें। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच मूलचंद पाटीदार, किसान मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, खेड़ाचितावलिया नगर अध्यक्ष मंगलसिंह खिंची, दौलतपुर नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र आजंना, सहदेव गामी, दयाराम मालवीय, रामसिंह, दयाराम पंडाजी, सरदारसिंह सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकतागण आदि मौजूद थे। जानकारी झीतरखेड़ी नगर अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने दी।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *