भैया बहिनों द्वारा बनाए गए शिक्षण सामग्री, मॉडल और प्रोजेक्ट.

फ्लैश न्यूज मध्य प्रदेश शिक्षा साइंस टेक्नोलोजी सामाजिक समाचार

खाचरोद। ग्राम – सेदरी विद्या भारती मालवा प्रांत द्वारा मार्गदर्शित उज्जैन जिला ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला उज्जैन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सेदरी के भैया बहनों द्वारा स्वप्रेरणा से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन करते हुए गतिविधि युक्त शिक्षण, शिक्षण कौशल,आईसीटी का उपयोग,कृत्रिम बुद्धिमता और खेल खेल में शिक्षा आदि गतिविधियों को सार्थक करते हुए शिक्षण सामग्री मॉडल और प्रोजेक्ट से बनाए गए।
विद्यालय की कक्षा अष्टम से दशम तक के कुल 42 भैया बहिनों द्वारा अपनी स्वयं की प्रेरणा से सभी विषयो की शिक्षण सामग्री, मॉडल और प्रोजेक्ट बनाए गए। जिसमे हिंदी में पर्यायवाची और विलोम शब्द, शब्दार्थ, संधि, अंग्रेजी में क्रियाओं की तीनों प्रकार, काल, समाजिक विज्ञान में सौरमंडल, मानचित्र, संस्कृत में वस्तुओं के नाम, विज्ञान में जल चक्र, जल ऊर्जा, पवन चक्की, हृदयगति, फेफड़ों की क्रिया, टर्बनेटर,वायुदाब, घर्षण बल, गणित में वर्ग, वर्गमूल, घन, घनमूल, घन, घनाभ, आयत, वर्ग, कोणो के प्रकार, गुणनफल, दंड आलेख आदि मॉडल और प्रोजेक्ट बनाएं गए। इस प्रदर्शनी का अवलोकन प्राचार्य अशोक पाटीदार, वरिष्ठ आचार्य अर्जुन सालित्रा, पुष्कर पाटीदार, जितेंद्र ढोढरिया, कमलेश अलोलिया, कैलाश गरगामा, श्रीमती टीना सेन, श्रीमती अनुराधा धाकड़, सुश्री कविता राठौर, सुश्री राधा बैरागी, श्रीमती सीमा धाकड़, सुश्री जमना ररोतिया द्वारा किया गया। प्राचार्य अशोक पाटीदार ने भैया बहिनों की प्रदर्शनी के सफल प्रयास की बधाई दी और भैया बहिनों का उत्साहवर्धन किया।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *