राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकी पुलिस

इंदौर मध्य प्रदेश

*तुकोगंज पुलिस को बड़ी सफलता, कार से 2 लोगों को रौंदने वाला आरोपी गिरफ्तार, भागने वाला था विदेश*

इंदौर। इंदौर के राणी सती गेट के पास यशवंत निवास रोड पर एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमे दो लोगों मौत हो गई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, एक बड़े बिल्डर की पार्टी से देर रात शराब पीकर लौट रहे अजीत लालवानी ने एक्टिवा को अपनी कार से जोरदार टक्कर दी, जिसमें एक्टिवा सवार पिता-बेटे की मौके पर मौत हो गई थी।
अब जानकारी सामने आ रही है कि, पुलिस ने आरोपी चालक अजीत लालवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब कारोबारी है, जो हादसे के बाद विदेश भागने की फिराक में था। इस पुरे मामले पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि, घटना के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था। इसी बीच सूचना मिली की अजीत लालवानी देश छोड़कर बाहर जा सकता है। अजीत लालवानी एक रसूखदार है इस कारण से वह देश छोड़ सकता था। जिसके चलते पुलिस ने उसे उज्जैन के फ्रीगंज चौराहे से रात्रि करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।
जबकि घटना के बाद आरोपी के दुबई भागने की अफवाहें भी सामने आ रही थी।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *