रेल लाओ अभियान आंदोलन स्कूलों में जाकर दिया आमंत्रण 27 नवम्बर को धरना प्रदर्शन व ज्ञापन ..

फ्लैश न्यूज मध्य प्रदेश

भीकनगांव रेल लाओ अभियान समिति द्वारा 27 नवंबर रविवार के आंदोलन को लेकर क्षेत्र की सभी स्कूलों व स्थानीय बार मे जाकर अभियान से जुड़ने दे रहे आमंत्रण। स्थानीय नर्मदा ताप्ती रेल लाओ अभियान समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता,शंकरराव निम्बालकर, केबी मंसारे, राजेन्द्र नेगी, ने बताया कि समिति द्वारा निमाड़ में रेल लाने हेतु 27 नवंबर रविवार को आंदोलन किया जाना है,जिसके लिए धरना प्रदर्शन व एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा,यह अभियान सिर्फ हमें ही नही बल्कि सभी का है अभियान की सफलता क्षेत्र को अवश्य ही नई दशा व दिशा प्रदान करने वाली है।
इस अभियान से क्षेत्र के सभी तबके को जोड़ने के लिए समिति द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे है जिसमें सभी स्कूलों व बार में जाकर आज सभी छात्र छात्राओं व अभिभाषको को अभियान से जुड़ने हेतु आमंत्रण दिया गया है।शुक्रवार व शनिवार क्षेत्र में प्रत्येक घर घर जाकर आमंत्रण दिया जाएगा।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *