वन मंत्री डॉ.शाह ने सड़क दुर्घटना में तीन कर्मचारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

धर्म कर्म फ्लैश न्यूज मध्य प्रदेश

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने वन विभाग के तीन कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक निधन होने पर शोक व्यक्त किया है। डॉ.शाह ने शोक संतप्त परिवार को भेजे शोक संदेश में कहा है कि विभाग के इन कर्त्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों की मृत्यु की खबर सुनकर वे स्तब्ध हैं। डॉ. शाह ने कहा कि पदीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान ही यह सड़क दुर्घटना दुखद है। मंत्री श्री शाह ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि वन विभाग के कर्मचारी डिप्टी रेंजर श्री जगदीश मारू, वनरक्षक सूर्यकांत मेहरा एवं वनरक्षक हिमांशु वर्मा का शासकीय कार्य से नवारा रेंज जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में रविवार को निधन हुआ।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *