युवराज सिंह चौहान सोयत कला-
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ कैलाश जाटव की सहमति से अनुसूचित जाति वर्ग के 35000 मतदाताओं से अधिक वाली विधानसभाओं में विधानसभा सम्मेलन हेतु विधानसभा प्रभारी की घोषणा की गई । जिसमें सुसनेर विधानसभा मे पार्षद प्रकाश जाटव सोयत को नियुक्त किया
विभिन्न पदों पर रहे जाटव-
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के रूप में लगातार काम करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सुसनेर मंडल अध्यक्ष, शाजापुर जिले के अजा मोर्चा उपाध्यक्ष, अजा मोर्चा के महामंत्री , बृजवासी जाटव समाज 84 के प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड संयोजक ,आगर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजा मोर्चा के पद पर रहते हुए वर्तमान में वार्ड क्रमांक 14 से दूसरी बार पार्षद के पद पर कार्यकरत हैं।
इन्होंने दी बधाइयां-
जाटव को विधानसभा प्रभारी नियुक्त होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष मधु गहलोत, मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह गुदलावदा ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह चौहान, मंडल महामंत्री राजेश राठौर, रोडूलाल राठौर दयाराम कुशवाह, तन्मय व्यास ,गोपाल सोनी गोपाल खटोड़ ,सांसद प्रतिनिधि गिरराज गुप्ता ,पार्षद लालचंद कुशवाह, अनिल सेन, भारत सिंह सोनगरा, राजेंद्र कारपेंटर अरविंद गुप्ता सहित कई मित्र एवं भाजपा कार्यकर्ताओं समाज जनों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।