श्रीराम शर्मा रतलाम
धामनोद। श्री साईं नाथ मंदिर पर पंच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बुधवार 07 दिसंबर 2022 से रविवार 11 दिसंबर 2022 तक क्रमबद्ध आयोजन किया जा रहा हैं,धार्मिक आयोजन का समापन रविवार 11 दिसंबर 2022 को महाआरती तथा महा प्रसादी भंडारा के साथ होगा।
जिले के धामनोद नगर में सैलाना रोड़ टेकरी पर स्थित श्री साईं नाथ मंदिर पर पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मे श्री गणेश मंदिर अभिषेक ,बुधवार 07 दिसंबर 2022 को प्रात: 10 बजे से,
नवकार मंत्र जाप गुरुवार दोपहर 01 बजे से, सुंदरकांड- शुक्रवार रात्रि 08 बजे से, साईं पालकी शनिवार सायं 06 बजे से नगर भ्रमण पर,
अभिषेक- रविवार 11 दिसंबर 2022 को प्रातः 8 बजे, हवन प्रात: 09 बजे, महाआरती 12 बजे तथा विशाल भण्डारा दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा।
इन अवसरों पर बड़ी संख्या में नागरिक श्री साईं मंदिर पर क्रमबद्ध धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।
श्री साईं नाथ मंदिर पर इस दौरान मेला की भी आयोजित होगा जिससे में नागरिक मनोरंजन , खरीदारी, खानपान का लुत्फ़ उठाएगें।

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।