घटिया दिपांशु जैन। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड क्षेत्र घट्टिया की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम झीतरखेड़ी के बैनर तले शुक्रवार को सीएम राइज शाउउमावि घट्टिया के तत्वावधान में सुजलाम अंतर्राष्ट्रीय जल महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जल सरंक्षण विषय को लेकर रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं एवं सीएमसीएलडीपी के बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के कुल 14 समूहों में लगभग 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें विद्यार्थियों ने जल सरंक्षण, जल बचाओ अभियान, जल ही जीवन है, का संदेश देते हुए अनेक प्रकार की रंगोलियां बनाई। जिसमें निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों की बनाई रंगोलियों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बेहतर रूप में बनाई रंगोलियों का विवरण निर्णायकों को दिया। निर्णायक दल सदस्यों ने प्रतिभागी दलों में श्रेणी भी प्रदान की। जिसमें 2 विद्यार्थी प्रथम, 3 विद्यार्थी द्वितीय और 8 विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में प्राचार्य सुनील नामदेव सहित स्टाफ़ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर जन अभियान परिषद् से सीएमसीडीएलपी परामर्शदाता अशोक मालवीय, रचना शर्मा, चेतना यादव आदि भी मौजूद थे। संचालन परामर्शदाता राजेंद्र सोनी ने किया। जानकारी परामर्शदाता हेमेंद्र पाटिदार ने दी।

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।