खाचरोद । ग्राम – सेदरी उज्जैन जिला ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला उज्जैन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर सेदरी की बहिन सावित्री प्रभुलाल चौहान का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद कक्षा 6टी प्रवेश परीक्षा में हुआ हे। विद्यालय प्राचार्य अशोक पाटीदार द्वारा बताया गया कि बहिन सावित्री चौहान का प्रतीक्षा सूची में नाम आया था, प्रतीक्षा सूची से मुख्य सूचि के माध्यम से बहिन का चयन हुआ है। पुर्व में भी विद्यालय के कई भैया बहिनो का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामेश्वर सेकवाड़िया , जिला समिति सदस्य गोवर्धनलाल बंबोरिया,जिला प्रमुख हुकूमसिंह गौड़, तहसील प्रमुख घनश्याम पाटीदार, सह संकुल प्रमुख दरबार सिंह राठौर, विद्यालय संयोजक मंडल से संकुल सह संयोजक पंकज अटोलिया, संयोजक राजाराम सेकवाडिया, सदस्य भंवरलाल रडवाड़िया, मुकेश नायमा, गोविंद सालित्रा , प्रहलाद ढोढरिया, परमानंद सालित्रा,कन्हैयालाल अटोलिया, रामनिवास ढोढरिया और आचार्य परिवार से प्राचार्य अशोक पाटीदार, आचार्य अर्जुन सालित्रा, पुष्कर पाटीदार, जितेंद्र ढोढरिया, कमलेश अलोलिया, कैलाश धाकड़, श्रीमती टीना सेन, श्रीमती अनुराधा धाकड़, सुश्री कविता राठौर, सुश्री राधा बैरागी, श्रीमती सीमा धाकड़, सुश्री यमुना ररोतिया, संकुल के प्रधानाचार्य, संयोजक मंडल, ग्रामवासी द्वारा बहिन को बधाई प्रेषित की गई।

राधेगुरु मोकड़ी
सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।