✒ महिलाएं आत्मनिर्भर बनें
झाबुआ (गोपाल विश्वकर्मा)
महिलाएं घर ही नही समाज का नेतृत्व करती है झिझक छोड़े आगे आएं ये विचार रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जया सिंह जी ने आज श्रीमती गीता पांडेय जी गोलघाट आवास पर हुई बैठक में कही, विदित हो कि आज रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी, बैठक के महत्वपूर्ण विषयों के केंद्र में महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना रहा…
बैठक में महिलाओं एवं सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जया सिंह जी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया उन्होंने स्प्ष्ट किया कि आत्मनिर्भर बनने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री राम प्रताप पाठक जी ने महिलाओं को अपनी इच्छा शक्ति को प्रबल बनाने पर जोर दिया। बैठक में लगभग सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखी।बैठक में उपस्थित सभी लोग कार्यक्रम से उत्साहित नजर आये।इस बैठक में क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा भाजपा कंचन कोरी,शोभा गुप्ता,गीता पाण्डे,कंचन गुप्ता,राकिया,रोहित राय,रुद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।