23 दिवसीय प्रतिष्ठा महा महोत्सव का निमंत्रण देने रथ पहुंचा झकनावदा

धर्म कर्म फ्लैश न्यूज मध्य प्रदेश सामाजिक समाचार सांस्कृतिक

2023 में 23 दिवसीय भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा आयोजन

झकनावदा (मनीष कुमठ ) अभ्युदयकारी आशीर्वाद श्री दौलत सागरसुरीश्वरजी महाराज साहब एवं तीर्थ प्रेरक संस्थापक मालव मार्तंड प्रबुद्ध प्रवचनकार पूज्य आचार्य श्री मुक्ति सागरसुरीजी महाराज साहब जापध्याननिष्ट सेवाभावी परम पूज्य श्री अचलमुक्तिसागरजी महाराज साहब के पावन सानिध्य में उज्जैन अभ्युदय पुरम जैन गुरुकुल में श्री कल्याण मंदिर नवग्रह 45 जिनालय महातीर्थ की अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव 23 दिवसीय महा महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव प्रारंभ 14 जनवरी 2023 शनिवार से प्रारंभ होगा। 3 फरवरी 2023 शुक्रवार को वरघोड़ा एवं आचार्य पद का आयोजन आयोजित किया जाएगा। 29 जनवरी 2023 रविवार को गुरु भंगवतो का भव्य प्रवेश होगा। एवं 4 फरवरी 2023 शनिवार को भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। इस हेतु झकनावदा नगर में 27 दिसंबर 2022 बुधवार को रात्रि में 8:00 प्रतिष्ठा महोत्सव आमंत्रण हेतु रथ का नगर प्रवेश हुआ रात में भगवान पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान थी रात के माध्यम से नगर के सकल जैन श्री संघ को प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर झकनावदा सकल जैन श्री संघ के समाज जन झमकलाल मांडोत, कन्हैयालाल मांडोत, नरेंद्र कोठारी, पूनम चंद कोठारी, मंदिर व्यवस्थापक निर्मल कुमार मांडोत,अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमट, दिनेश कुमार मांडोत, नयन मांडोत, अर्पित वोहरा, विजय कुमार वोहरा,कांतिलाल कासवा, गौरव कटारिया,प्रीतेश मांडोत (लालू) आदि समाज जन उपस्थित रहे।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *