408 करोड़ खर्चेंगे, इंदौर बायपास सर्विस रोड को फोर लेन करने की कवायद शुरू..

इंदौर शासन - प्रशासन

निगम ने डीपीआर तैयार कर शासन को भिजवाई… प्रमुख सचिव ने भी की चर्चा… नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांगेंगे राशि

लोकतन्त्र उद्घोष : सी.एल. जैन
इंदौर। बायपास पर आए दिन यातायात जाम होता है। दो लेन की सर्विस रोड जहां छोटी पड़ती ही है, वहीं संकरे बोगदे उससे बड़ी मुसीबत का कारण हैं। इसे चौड़ा करने के लिए नगर निगम ने 408 करोड़ की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है, जिसमें बायपास की सर्विस रोड को फोरलेन करने की प्लानिंग की गई है।

दरअसल बायपास के दोनों तरफ 45-45 मीटर का कंट्रोल एरिया है, जिसे अब घटाकर साढ़े 22 मीटर करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर ही लम्बित है। अब जल्द ही शासन इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा, ताकि फोरलेन का काम शुरू किया जा सके। शेष बची साढ़े 22 मीटर जमीन का इस्तेमाल मिक्स लैंड यूज के रूप में उसके जमीन मालिकों को करने दिया जाएगा। फोरलेन बनाने के बाद जो 10 से 15 मीटर का हिस्सा बचेगा, उसे बफर झोन यानी ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ दिया जाएगा, ताकि भविष्य में जरूरत पडऩे पर इसे सिक्स लेन तक किया जा सके।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *