लोकतंत्र उद्धघोष :सी. एल. जैन -इंदौर — मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुरू होने में अभी 212 दिनों समय बाकी है। इंदौर में 5.9 KM तथा भोपाल में 7 KM का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर फ्लायओवर ब्रिज तक 5.9 KM तक पटरियां बिछाने का काम अगले पांच दिनों के भीतर प्रारम्भ हो जाएगा। दो दिन पहले पहला पाई-गर्डर लांच किया गया।
कुल 5 स्टेशनों को तैयार करने के लिए 400 से भी ज्यादा गर्डर लगाए जा रहे हैं। 58 करोड़ की लागत से एक स्टेशन तैयार होगा। इसी प्रकार गांधी नगर में ही मेट्रो का डिपो स्थापित हो रहा है। डिपो को तैयार करने के लिए 500 रु का खर्चा आएगा। इसी प्रकार फ्रांस की आल स्ट्राम कम्पनी को इंदौर – भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के लिए मेट्रो ट्रेनों और विभिन्न प्रणालियों क आपूर्ति के लिए 3,248 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है।
पहले चरण में 5 मेट्रो स्टेशन, एक स्टेशन की लागत 58 करोड़ रु
इंदौर में मेट्रो स्टेशन बहुत आधुनिक तरीके से बनाये जा रहे है। मेट्रो के लिए 31.5 किलोमीटर रूट में 29 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। एक स्टेशन की लागत 58 करोड़ है, जो लंबे चौड़े बंगले से भी महंगा रहेगा। जबकि अंडर ग्राउंड स्टेशन की लागत 190 करोड़ आ रही है। इसी तरह गांधीनगर में बनने वाले मेट्रो डिपो के लिए कुल 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पहले 17.2 किलोमीटर के काम के लिए भी दो कंपनियों को ठेका दिया गया है। हर स्टेशन की लम्बाई 150 मीटर और चौड़ाई 24 मीटर रहेंगी।

सूचना :- यह खबर संवाददाता के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।