53वें इफ्फी 2022 में प्रकाशन विभाग लेकर आया अपना साहित्यिक खजाना

अंतरराष्ट्रीय फ्लैश न्यूज मनोरंजन महाराष्ट्र

20 से 28 नवंबर 2022 तक गोवा में आयोजित हो रहे देश के प्रसिद्ध फिल्म समारोह, 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अपनी पुस्तकों और पत्रिकाओं को बड़े गर्व से प्रदर्शित कर रहा है। विभाग आईनॉक्स गोवा में आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में एक प्रदर्शक के तौर पर शामिल हुआ है। इसके अलावा, प्रकाशन विभाग फिल्म बाजार में भी मौजूद है, इफ्फी में एनएफडीसी द्वारा आयोजित इस बाजार की काफी चर्चा है। यहां विभाग का बिक्री-सह-प्रदर्शक काउंटर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PD-3ZN9N.jpg

आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन को जारी रखते हुए, प्रकाशन विभाग भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित अपनी पुस्तकों का संग्रह लाया है, जिससे आगंतुकों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को आकर्षित किया जा सके। यहां सिने प्रेमियों को भारतीय सिनेमा, कला एवं संस्कृति, जानी-मानी हस्तियों और बच्चों के साहित्य पर प्रकाशन विभाग की किताबों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। यहां प्रकाशन विभाग द्वारा राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री के भाषणों पर विशेष रूप से प्रकाशित उत्कृष्ट पुस्तकें भी मिलेंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PD-2VAIM.jpg

प्रकाशन विभाग की प्रदर्शनी का एक अन्य आकर्षण का केंद्र हाल ही में लॉन्च किया गया ‘आजादी क्वेस्ट’ गेम है, जिसे सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा जिंगा द्वारा विकसित किया गया है। मैच 3 और हीरोज ऑफ भारत खेल मनोरंजक और शैक्षिक दोनों हैं, जो खिलाड़ियों को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और साहसी स्वतंत्रता सेनानियों के वीरतापूर्ण योगदान के बारे में बताते हैं। आगंतुकों के पास उन्हें खेलने व डाउनलोड करने और साथ ही रोमांचक पुरस्कार भी जीतने का मौका होगा।

प्रकाशन विभाग 20 से 24 नवंबर, 2022 तक ई1 पवेलियन, प्रोमेनेड, फिल्म बाजार, इफ्फी और 20 से 28 फरवरी, 2022 तक आईनॉक्स, गोवा में अपने प्रकाशनों की प्रदर्शनी लगा रहा है।

सूचना :- यह खबर संवाददाता   के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghosh.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *