Loktantra Udghosh
Loktantra Udghosh app Download

इंदौर में उठी अभिनेत्री तापसी पन्नू पर केस दर्ज करने की मांग

feature image
author
Loktantra Udghosh News
March 28, 2023
          

अश्लीलता फैलाने और हिंदू धर्म के अपमान का आरोप
प्रशांत कसेरा इंदौर। तापसी पन्नू एक ऐसा नाम जिसे सभी लोग अच्छे से पहचानते हैं।
तापसी पन्नू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध और बॉलीवुड की जानी-मानी
तापसी पन्नू एक बार फिर मुश्किलों में पड़ती नजर आ रही है।
तापसी पन्नू पर इंदौर में केस दर्ज करने की मांग उठी है।

तापसी पन्नू पर अश्लीलता फैलाने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा है। इंदौर की संस्था हिंद रक्षक ने इस मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की है। इस मामले को लेकर हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौर ने पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमे तापसी पन्नू पर केस दर्ज करने की मांग की गई हैं।

हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिंह गौर का कहना है कि अगर केस दर्ज नहीं किया गया तो प्रदर्शन विरोध किया जाएगा। हिन्द रक्षक संगठन के मुताबिक 14 मार्च को तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमे उन्होंने अश्लील और असभ्य कपड़े पहने है। सिर्फ इतना ही नहीं हिंद रक्षक संगठन ने यह भी कहा कि, तापसी पन्नू ने अपने गले में हिन्दू आराध्य देवी लक्ष्मी माँ का लॉकेट भी पहन रखा है।

Keep on Sharing:

          

सूचना :- यह खबर संवाददात के द्वारा अपडेट की गई है। इस खबर की सम्पूर्ण जिम्मेदार संवाददाता जी की होगी। www.loktantraudghoshd.com लोकतंत्र उद्घोष या संपादक मंडल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Recommendation

होम

होम

देखिये

देखिये

सुनिए

सुनिए

पढ़िए

ई पेपर